संदेश

2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मैत्रेयी पुष्पा की कहानियों में चित्रित स्त्री विमर्श

चित्र
  "मैत्रेयी पुष्पा की कहानियों में चित्रित स्त्री विमर्श " - डॉ. मनिषा साळुंखे   Maitreyi Pushpa (©amarujala.com) भारतीय समाज में नारी शुरू से ही साहित्य का विषय रही है। हिंदी साहित्य सृजन में विभिन्न लेखिकाओं ने अपना योगदान दिया है। स्वातंत्र्योत्तर कालीन बदलती सामाजिक तथा राजनैतिक स्थितियों ने नारी की चिंतन में अपूर्व परिवर्तन किया। पुरुष प्रधान समाज में नारी की स्थिति को दर्शाने के प्रयास हिंदी कहानियों में विविध लेखिकाओं ने प्रस्तुत किए हैं। आठवें दशक में अनेक महिला लेखिकाओं ने स्त्री विमर्श को अपनी रचनाओं में उभारने का प्रयास किया। उषा प्रियंवदा, मन्नू भंडारी, चित्रा मुद्गल, कृष्णा सोबती तथा मैत्रेयी पुष्पा की रचनाओं ने सभी का ध्यान आकृष्ट किया है। आज भी समाज में लड़का तथा लड़की में भेदभाव किया जाता है। पुत्र को वंश का कुलदीपक माना जाता है 'पुत्र हुआ ऐसा, जैसा त्रिलोकी झेंडा ऐसा मानने वाला हमारा समाज स्त्री के साथ अन्याय करता है पढ़ी-लिखी सुसंस्कृत लड़की परिवार का नाम रोशन करती है। वृद्धावस्था में माता-पिता की सेवा सुश्रुषा करती है किंतु लड़का अपनी शादी होने पर अपने ह

हिंदी पखवाड़ा संपन्नता समारोह 2022-23

चित्र
हिंदी पखवाड़ा  संपन्नता समारोह   2022-23 कला और वाणिज्य महाविद्यालय माढा के हिंदी विभाग के सहाय्यक प्रा.कदम एन बी  सर दि. 1 4 / 0 9 / 20 22 मा ढा तालुका शिक्षण प्रसारक मंडळ संचलित के   एन. भिसे आर्ट्स, कॉमर्स अँण्ड विनायकराव पाटील सायन्स कॉलेज विद्यानगर, भोसरे के हिंदी विभाग के अंतर्गत   दि. 1 सितंबर से 1 4 / 0 9 / 20 22  तक हिंदी पखवाड़ा संपन्नता समारोह   के उपलक्ष्य में ‘ हिंदी  और रोजगार की संभवनाए ’ इस विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया | इस व्याख्यान के लिए प्रमुख अतिथि कला और वाणिज्य महाविद्यालय माढा के हिंदी विभाग के सहाय्यक   प्रा.कदम एन बी  सर उपस्थित थे | इस कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एस. कांबळे सर,प्रमुख उपस्थिति माढा तालुका शिक्षण प्रसारक मंडळ   के  अध्यक्ष माजी आमदार माननीय विनायकराव पाटिलजी थे | इस कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभागप्रमुख प्रा. डॉ. मनीषा साळुंखे , सहाय्यक प्राध्यापक रोहिदास रोकड़े सरजी ने किया | इस कार्यक्रम में हिंदी विषय के सभी छात्र उपस्थित थे |   हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न  कार्यक्रम का आयोजन  हिंदी विभाग में  किया

पहेलवान की ढोलक ~ फणीश्वरनाथ रेणु

चित्र
   पहेलवान की ढोलक ~ फणीश्वरनाथ रेणु  -:  पहलवान की ढोलक लेखक परिचय :-  जीवन-परिचय-फणीश्वर नाथ रेणु हिंदी-साहित्य के प्रमुख आंचलिक कथाकार माने जाते हैं। इनका जन्म  4  मार्च , 1921  को बिहार प्रांत के पूर्णिया वर्तमान में (अररिया) जिले के औराही हिंगना नामक गाँव में हुआ था। वर्ष  1942  के भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में इन्होंने बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। वर्ष  1950  में नेपाली जनता को राजशाही दमन से मुक्ति दिलाने हेतु इन्होंने भरपूर योगदान दिया। वर्ष  1952-53  में ये बीमार हो गए। इनकी साहित्य साधना तथा राष्ट्रीय भावना देखकर सरकार ने इन्हें पद्मश्री की उपाधि से अलंकृत किया। 11  अप्रैल ,  सन्  1977  को पटना में इनका देहावसान हुआ। रचनाएँ-हिंदी कथा साहित्य में फणीश्वर नाथ रेणु का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैंउपन्यास-मैला आँचल ,  परती परिकथा ,  दीर्घतपा ,  कितने चौराहे आदि। कहानी-तीसरी कसम ,  उफ मारे गए गुलफाम ,  पहलवान की ढोलक आदि। साहित्यिक विशेषताएँ-आंचलिक कथा साहित्य में रेणु जी का महत्वपूर्ण योगदान है। इन्होंने इस साहित्य में क्रांति उपस्थित की है। फणीश्वर ने

अभी न होगा मेरा अंत ~ सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

अभी न होगा मेरा अंत ~  सूर्यकांत त्रिपाठी  निराला   सार :  इस   कविता में कवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘ निराला ’ जी ने प्रकृति का बहुत ही सुंदर और अद्भुत वर्णन किया है। इस कविता में उन्होंने प्रकृति की मदद से मानव के मन की भावनाओं को दर्शाया है। कविता में कवि निराला जी कह रहे हैं कि अभी तो उनके वसंत रूपी यौवन की शुरुआत ही हुई है , अभी उनका अंत नहीं होने वाला। प्रकृति के बारे में बताते हुए कवि कहते हैं कि हर तरफ हरियाली छायी है और पौधों पर खिली कलियां अभी तक सोई हुई हैं। कलियों के इशारे से यहां वो दुखी और परेशान लोगों की बात कर रहे हैं। आगे कवि निराला जी कहते हैं कि वो सूरज को आसमान में ले आएंगे और इन सोई कलियों को जगाएंगे। अर्थात वो निराश और परेशान लोगों के ज़िंदगी को खुशियों और सुखों से भर देना चाहते हैं। इसके लिए वो अपनी खुशी और सुखों का दान करने हेतु भी तैयार हैं। कवि चाहते हैं कि दुनिया का हर इंसान सुखी रहे। इसीलिए इस कविता में वे कहते हैं कि जब तक वो हर इंसान का दुख और पीड़ा दूर नहीं कर देंगे , तब तक उनका अंत नहीं होगा। अभी न होगा मेरा अंत अभी-अभी ही तो आया है मेरे मन में मृदुल वसंत अभी

जनसंचार माध्यम और हिंदी - डॉ. मनिषा साळुंखे

चित्र
  जनसंचार माध्यम   और   हिंदी © list.ly डॉ. मनिषा साळुंखे के. एन. भिसे आर्ट्स, कॉमर्स अँण्ड विनायकराव पाटिल सायन्स कॉलेज,  भोसरे - ४१३२०८  manishasalunkhe216@gmail.com          राजभाषा के रूप में हिंदी की प्रतिष्ठा एवं रास्ट्रव्यापी प्रसारके पश्चात तकनकी , जनसंचार और राजकीय प्रयोजनो में हिंदी के प्रयोग आनिवार्यता होने पर नए संसाधनो , विज्ञापन और कम्पुटर के विस्तार से भाषा के समरूप और सामाजिक प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया गया l जनसंचार  (Mass communication)  से   तात्पर्य   उन   सभी   साधनों   के   अध्ययन   एवं   विश्लेषण   से   है   जो   एक   साथ   बहुत   बड़ी   जनसंख्या   के   साथ   संचार   सम्बन्ध   स्थापित   करने   में   सहायक   होते   हैं। उदा . समाचार   पत्र ,  पत्रिकाएँ ,  रेडियो ,  दूरदर्शन ,  चलचित्र   आकाशवाणी , दूरदर्शन , संगणक आदि साधन इलेक्ट्रोनिक माध्यम है l इन संपर्क माध्यमो ने जानकारी के क्षेत्र में क्रांति पैदा की है l दुनिया के किसी भी कोने में कोई घटना घटित होती है , तो क्षणार्ध में मालूम होती है l रेडिओ तथा दूरदर्शन के माध्यम से तो हम चोबीसो घंटे दुनिया के निकट रह सकते